Please wait
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण Sudhir wins historic मुर्शिदाबाद रेल हादसे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा Sudhir wins historic

चुंचुड़ा नगरपालिका में पूर्व चेयरमैन पर फेंके गए अंडे, 'चोर हटाओ, नगरपालिका बचाओ' के लगे नारे

प्रदर्शनकारियों ने पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त बोर्ड के गठन की मांग की

20 Jul 2026

चुंचुड़ा नगरपालिका में पूर्व चेयरमैन पर फेंके गए अंडे, 'चोर हटाओ, नगरपालिका बचाओ' के लगे नारे

हुगली। चुंचुड़ा नगरपालिका में सोमवार को नए बोर्ड के गठन की बैठक से पहले भारी राजनीतिक तनाव देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों के एक वर्ग ने नगरपालिका के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन करते हुए "चोर हटाओ, नगरपालिका बचाओ" के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और नागरिक सेवाएं देने में विफल रहने का आरोप लगाया।
सूत्रों के अनुसार, सोमवार को नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन एवं तृणमूल पार्षद अमित राय जैसे ही बैठक में शामिल होने पहुंचे, प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। आरोप है कि इस दौरान उनकी ओर अंडे भी फेंके गए और "चोर-चोर" के नारे लगाए गए। विरोध के बीच अमित राय बैठक में शामिल हुए बिना वापस लौट गए।
उल्लेखनीय है कि चुंचुड़ा नगरपालिका के चेयरमैन सौमित्र घोष, वाइस चेयरमैन पार्थ साहा सहित दो पार्षद पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। सोमवार को नए बोर्ड के गठन के लिए बैठक प्रस्तावित थी।
तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जानबूझकर नए बोर्ड के गठन की प्रक्रिया बाधित करने के उद्देश्य से नगरपालिका परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि तृणमूल के कार्यकाल में नगरपालिका में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ है और इसलिए किसी भी तृणमूल पार्षद को अब नगरपालिका में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त बोर्ड के गठन की मांग की।
गौरतलब है कि 2022 के नगरपालिका चुनाव में चुंचुड़ा नगरपालिका की 30 में से 29 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी, जबकि एक सीट माकपा के खाते में गई थी। उस समय अमित राय को चेयरमैन और पार्थ साहा को वाइस चेयरमैन बनाया गया था। बाद में लोकसभा चुनाव में तृणमूल की हार के बाद अमित राय की जगह सौमित्र घोष को चेयरमैन बनाया गया, लेकिन उन्होंने भी लगभग छह महीने बाद पद छोड़ दिया।
नगरपालिका परिसर में हुए इस विरोध प्रदर्शन को लेकर पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुंचुड़ा नगरपालिका में पूर्व चेयरमैन पर फेंके गए अंडे
प्रदर्शनकारियों ने पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त बोर्ड के गठन की मांग की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News